Fatehpur News: 100 साल पुराने देवी मंदिर पर कब्जे का आरोप
फतेहपुर, अगस्त 1 -- Fatehpur News: मलवां। थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव में करीब 100 वर्ष पुराने देवी माता मंदिर पर कब्जे करने की शिकायत की एसपी से की गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कुछ दबंगों ने मंदिर पर कब्जा कर लिया है और पूजा-पाठ, हवन व जागरण जैसे धार्मिक आयोजनों पर रोक लगा दी है। इस मामले में गांव निवासी जय कृष्ण द्विवेदी ने शनिवार को एसपी से शिकायत की। बताया कि 30 जुलाई को दबंगों ने विरोध पर ग्रामीणों से अभद्रता की और शाम को जेसीबी से मंदिर के चबूतरे को ध्वस्त करा दिया। थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.