Fatehpur News: .बिना 15 हजार दिए नहीं करेंगे ऑपरेशन... बिलखते मरीज ने लगाए आरोप
फतेहपुर, अगस्त 6 -- Fatehpur News: फतेहपुर। जिला अस्पताल में इलाज के नाम पर वसूली का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हादसे में घायल एक बुजुर्ग मरीज ने अस्पताल के डॉक्टर पर ऑपरेशन के एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में पीड़ित बुजुर्ग रो-रोकर अपनी आपबीती सुनाता नजर आ रहा है। मरीज का आरोप है कि डॉक्टर ने पर्चे पर वार्ड बॉय का नंबर लिखकर उसी के जरिए रकम देने की बात कही। मामला तूल पकड़ने के बाद अस्पताल प्रशासन ने इसकी जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि, आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में खागा निवासी शिवकुमार सिंह के मुताबिक, हादसे में उनका हाथ टूट गया था। पिछले सात दिनों से वह इलाज के लिए जिला अस्पताल आ रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.