फतेहपुर, जुलाई 12 -- Fatehpur News: खागा। कोतवाली क्षेत्र के पुरइन हाईवे के पास एक कीमती जमीन पर जबरन कब्जा करने के उद्देश्य से होटल की बाउंड्री वॉल ढहा दी गई। आरोपितों का विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सात नामजद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

आरोपितों की पहचान मूल रूप से कौशाम्बी जिले के थाना सैनी अंतर्गत गुलामीपुर मजरा गनपा निवासी गुलाब चन्द्र पुत्र शिवलाल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि पुरइन हाईवे के पास उनकी जमीन है। इस जमीन की पूर्व में ही विधिवत हदबंदी हो चुकी है और इस पर एक होटल बना हुआ है। जबकि शेष भाग पर बाउंड्री वॉल खड़ी थी। आरोप है कि बीते शनिवार को क्षेत्र के छंगू पुत्र धीरजपाल, वीरन पुत्र कल्लू, अमन पुत्र छंगू, ओम प्रकाश, भान प्रकाश, युदनन्दन सिंह व शिव प्रकाश प...