फतेहपुर, जुलाई 11 -- Fatehpur News: फतेहपुर। पूर्व में थरियांव उपकेंद्र में पीआर बनाने के नाम पर उपभोक्ता से अवैध वसूली किए जाने के वायरल वीडियो की जांच पूरी होने के बाद संविदा लाइनमैन को बर्खास्त कर दिया गया है। अवैध वसूली पर आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने प्राथमिकता से खबर का प्रकाशन किया था। जिस पर पहले स्थानांतरण फिर जांच पूरी होने पर बर्खास्तगी की कार्यवाही की गई है। वहीं एक अन्य संविदा कर्मी को बर्खास्त किया गया है। थरियांव उपकेंद्र में पीआर बनाने के नाम पर एक उपभोक्ता से दस हजार रुपये लिए जाने का वीडियो वायरल हुआ था जिस पर खबर का प्रकाशन होने के बाद एसई अनिल वर्मा ने तत्काल कार्यवाही करते हुए संविदा लाइनमैन अजीत प्रताप सिंह का स्थानांतरण थरियांव उपकेंद्र से हथगाम के लिए किया गया था। इसके साथ ही मामले की जांच करवाई जा रही थी। जांच...