Fatehpur News: हि असर : दुरुस्त कराई गई आशापुर की धंसी सर्विस लेन
फतेहपुर, अगस्त 24 -- Fatehpur News: औंग। अनदेखी के कारण क्षेत्र के आशापुर में बने ओवरब्रिज की सर्विस लेन धंस जाने से राहगीरों पर खरता मंडरा रहा था। जिसकी शिकायत स्थानीय लोगो द्वारा किए जाने के बावजूद इसे दुरुस्त नहीं कराया जा रहा था। लोगो को होने वाली समस्याओं को देखते हुए आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने खबर का प्रकाशन किया जिस पर हो चुके गड्ढे को एनएचएआई द्वारा दुरुस्त करवाया गया। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर एनएचएआई की लापरवाही से आशापुर स्थित ओवरब्रिज की सर्विस लेन पर करीब 10 फीट गहरा सुरंगनुमा गड्ढा हो गया था। जिससे राहगीरों पर दुर्घटना का शिकार होने का खतरा मंडरा रहा था जिसे दुरुस्त करवाए जाने के लिए जिम्मेदारों द्वारा गंभीरता न बरतना उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा था। यह भी पढ़ें- पीएनसी के कामों की शुरू हुई जांच, लिए जा रहे सैंपल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.