फतेहपुर, जुलाई 26 -- Fatehpur News: फतेहपुर। उत्तर प्रदेश महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ से संबद्ध हिन्द मजदूर सभा के अध्यक्ष गिरीश पांडेय व महामंत्री नीलम पांडेय ने जिले की अध्यक्ष के रूप में जोनिहा के फरीदपुर की रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्री रेहाना परवीन को जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। जिसके बाद से साथ की कार्यकत्रियों ने उन्हें फोन के माध्यम से बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पद की जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाते हुए संगठन की नीतियों और काम किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...