फतेहपुर, सितम्बर 14 -- Fatehpur News: फतेहपुर। जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार ने बताया कि धान फसल कटाई के दृष्टिगत कम्बाइन हार्वेस्टर में फसल कटाई के दौरान फसल अवशेष प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण को प्रभावी बनाने के लिए सीडीओ 15 सितम्बर को विकास भवन सभागार में बैठक करेंगे। जिसमें कम्बाइन हार्वेस्टर स्वामियों के साथ बैठक में जनपद में कुल कम्बाइन हार्वेस्टरों की वर्तमान स्थिति पर समीक्षा होगी। फसल अवशेष को खेत में न जलाने तथा शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के दिशा निर्देश दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: धान खरीद: तैयारी शुरू, जिले में एक अक्टूबर से 16 केंद्रों पर होगी धान खरीद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...