फतेहपुर, जुलाई 8 -- Fatehpur News: बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के हाफिजकरनपुर गांव निवासी गुलसन अपने जीजा चौबेपुर थाना क्षेत्र के मरखरा निवासी सुरेश के साथ बाइक से बिंदकी आ रहा था। तभी बकेवर थाना क्षेत्र बिजुरी मोड़ के पास ऑटो ने टक्कर मार दी। जिससे जीजा साले गंभीर घायल हो गए। एम्बुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो कानपुर रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...