फतेहपुर, अगस्त 1 -- Fatehpur News: थरियाव। थाना क्षेत्र के बिलंदा गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की शुकवार शाम मौत हो गई। किसान राम नरेश की मौत पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को किसान के मकान की छत पड़ी थी। शाम करीब सात बजे मजदूरों का हिसाब करने के लिए छत पर पहुंचा, तभी वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी एचटी लाइन नहीं हटाई गई थी। थाना प्रभारी एसबी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: घर के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...