फतेहपुर, अगस्त 3 -- Fatehpur News: सावन माह के पहले सोमवार को जिले भर के शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालु जल, बेलपत्र, धतूरा, भांग और पुष्प लेकर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक स्थित शिव मंदिरों में पूरे दिन पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, हवन और शिवभक्ति का सिलसिला चलता रहा। 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष के बीच घंटा-घड़ियालों की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रमुख मंदिरों पर पुलिस और प्रशासन मुस्तैद रहा तथा सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। ताम्बेश्वर मंदिर

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा ताम्बेश्वर मंदिर फतेहपुर। शहर के सिद्धपीठ ताम्बेश्वर मंदिर में भोर पहर से ही आस्था का सैलाब उमड़ा। मंद...