फतेहपुर, अक्टूबर 27 -- Fatehpur News: फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के कोर्राकनक गांव में दहशरे की शाम का हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच में फायरिंग करने वाले की पहचान प्रतीक कुमार सिंह उर्फ गोलू के रुप में हुई। पुलिस टीम उसके घर पहुंची, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। परिजनों से पूछताछ में बताया कि फायरिंग में इस्तेमाल की गई बंदूक प्रतीक के चाचा तेजबहादुर सिंह की लाइसेंसी बंदूक है। प्रतीक ने बंदूक की सफाई करने के बाद दहशरे के दिन उससे हर्ष फायरिंग की थी। यह भी पढ़ें- Madhepura News: प्रतिमा विसर्जन के दौरान हथियार लहराना पड़ा महंगा पुलिस ने बंदूक को लिया है। और प्रतीक कुमार सिंह और लाइसेंस धारक तेजबहादुर सिंह पर केस दर्ज किया गया है। ...