फतेहपुर, जुलाई 4 -- Fatehpur News: फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र के अहमदपुर कुसुंभा गांव स्थित बधवा हनुमान मंदिर से चोर दो पीतल के घंटे चोरी कर ले गए। मंदिर से जुड़े सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दो जुलाई की रात चोर मंदिर परिसर में घुसे और करीब 61 किलोग्राम वजन के दो पीतल के घंटे चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह मंदिर पहुंचने पर हुई। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...