Fatehpur News: हत्या के प्रयास का मुख्य आरोपित गिरफ्तार
फतेहपुर, जुलाई 7 -- Fatehpur News: खागा, संवाददाता कोतवाली के अजनई कुम्भीपुर में बारिश का पानी निकालने को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला करने के मुख्य आरोपित को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।अजनई कुम्भीपुर निवासी संगीता देवी पत्नी नीरज यादव ने बीते 4 जुलाई को थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि बारिश का पानी निकालने के विवाद को लेकर गांव के ही भीम सिंह (48), उसके पुत्र श्याम सिंह (25) और पत्नी ननकी देवी ने उनके घर आकर गाली-गलौज की। जब संगीता के पति नीरज यादव ने गाली देने से मना किया तो आरोपितों ने जान से मारने की नीयत से उन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए जिससे नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: थाना परिसर के बाहर ही युवक पर जानलेवा हमला प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.