Fatehpur News: स्वास्थ्य विभाग के शिकंजे में फंसे दो फर्जी अस्पताल सीज
फतेहपुर, जुलाई 19 -- Fatehpur News: हथगाम। अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। रविवार को एसीएमओ डा. पीके सिंह के नेतृत्व में प्रेमनगर और भादर में औचक निरीक्षण किया गया। जहां गम्भीर अनियमितताएं मिलने पर दो अस्पतालों व क्लीनिकों को सीज कर दिया गया। वहीं एक क्लीनिक को कमियां दूर करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले भादर स्थित एक निजी क्लीनिक की जांच की गई। जहां मानकों और अभिलेखों का अभाव मिलने पर उसे तत्काल सीज कर दिया गया। इसके बाद टीम ने प्रेमनगर कस्बे के शिवम पाली क्लिनिक का निरीक्षण किया। यहां भी निर्धारित मानकों का पालन नहीं मिलने पर संस्थान को सील करने की कार्यवाही की गई। वहीं सामने स्थित राधे फार्मा क्लीनिक में अभिलेखों और अन्य व्यवस्थाओं में कमियां म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.