फतेहपुर, सितम्बर 4 -- Fatehpur News: फतेहपुर। जिले के स्वास्थ्य विभाग में शासन की जांच को लेकर हलचल तेज हो गई है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव के निर्देश पर पांच सितंबर को महानिदेशालय की तीन सदस्यीय टीम फतेहपुर पहुंचेगी। टीम सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से जानकारी लेगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे से शाम तीन बजे तक स्वास्थ्य केंद्रों और विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण करेगी। टीम जरूरी अभिलेख और व्यवस्थाओं की भी जांच करेगी। शासन ने डीएम को टीम के दौरे के लिए जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। वहीं सीएमओ को सभी संबंधित दस्तावेज तैयार रखने और संबंधित कर्मचारियों को मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: जिले के स्कूलों, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य...