फतेहपुर, जुलाई 6 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। विश्व चॉकलेट दिवस के अवसर पर चॉकलेट के स्वाद के साथ इसके स्वास्थ्य लाभ भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सही मात्रा और सही प्रकार की चॉकलेट का सेवन शरीर के लिए लाभकारी हो सकता है। 70 फीसदी या उससे अधिक कोको वाली डार्क चॉकलेट में मौजूद एंटीआक्सीडेंट और फ्लेवोनायड्स हृदय को स्वस्थ रखने, रक्त संचार बेहतर करने और तनाव कम करने में मदद करते हैं। हालांकि डॉक्टर यह भी सलाह देते हैं कि अधिक चीनी वाली चॉकलेट का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, खासकर मधुमेह रोगियों को। डॉक्टर ने बताया कि डार्क चॉकलेट में पाए जाने वाले एंटीआक्सीडेंट हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। फ्लेवोनायड्स खून के थक्के बनने के खतरे को कम करने में मदद करते हैं, जिससे हृदय रोगों का ज...