फतेहपुर, अगस्त 16 -- Fatehpur News: फतेहपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए जिले के नौ पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिसकर्मियों को सम्मान चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को सम्मान, बेहतर पुलिसिंग के लिए बढ़ाया मनोबल सम्मान प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मी डीजीपी की ओर से प्रशंसा चिन्ह व प्रमाण पत्र पाने वालों में गैंगेस्टर सेल प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, हथगाम थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार चतुर्वेदी, खखरेरु थाने के उपनिरीक्षक राकेश कुमार, पुलिस लाइन के मुख्य आरक्षी रक्षाराम और डीसीआरबी के आरक्षी प्रांशू शामिल रहे। गृह मंत्रालय भारत सर...