फतेहपुर, जुलाई 14 -- Fatehpur News: विजयीपुर, संवाददाता। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चंदापुर के 123 छात्रों की पढ़ाई अधर में हैं। स्कूल भवन जर्जर होने के कारण निष्प्रयोज्य घोषित हो गया तो एक वर्ष से पंचायत सचिवालय में कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। अब ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव ने सचिवालय खाली कराने की मांग उठाई है, जिससे पंचायत के विकास कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो सकें। अब सवाल उठता है कि आखिर स्कूली बच्चे अब कहां बैठकर शिक्षा ग्रहण करें।

स्कूल की स्थिति प्राथमिक विद्यालय चंदापुर गढ़ा में 123 पंजीकृत हैं। स्कूल भवन निष्प्रयोज्य होने पर विद्यार्थियों की पढ़ाई सुरक्षित रखने के लिए विद्यालय को पंचायत भवन में स्थानांतरित किया गया था। लेकिन अब पंचायत भवन में विद्यालय चलने से पंचायत सचिव, लेखपाल और पंचायत सहायक के कार्य प्रभावित हो रहे है...