फतेहपुर, जुलाई 13 -- Fatehpur News: फतेहपुर। परिषदीय विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों के नामांकन को लेकर स्कूल चलो अभियान-2 के तहत जागरुकता रैली निकाली गई। कहीं स्कूटी-बाइक रैली तो कहीं बच्चों के साथ मिलकर शिक्षकों ने रैली निकाल कर अभिभावकों से अपने पाल्यों को स्कूल में एडमीशन कराने और प्रतिदिन स्कूल भेजने के लिए अपील की गई। सोमवार को ब्लॉक असोथर की रैली का शुभारम्भ कंपोजिट विद्यालय कीर्तिखेड़ा से प्राथमिक विद्यालय महाखेड़ा, उच्च विद्यालय महाखेड़ा, प्राथमिक विद्यालय बंधवा, प्राथमिक विद्यालय मिलकिन डेरा, प्रथमिक विद्यालय ललौली प्रथम, जूनियर हाईस्कूल ललौली, प्राथमिक विद्यालय ललौली द्वितीय से होते हुए प्राथमिक विद्यालय दसौली एवं जूनियर हाईस्कूल दसौली में सम्पन्न हुई। स्कूटी रैली के माध्यम से सम्बंधित गांवों का भ्रमण कर बच्चों को शिक्षित करने ...