Fatehpur News: सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट से युवती परेशान
फतेहपुर, अगस्त 8 -- Fatehpur News: बिंदकी। नगर के मोहल्ला की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसका सोशल मीडिया के एक प्लेटफॉर्म में एकाउंट नहीं बना है। किसी अज्ञात के द्वारा उसके नाम से फर्जी आईडी बनाकर दोस्तों तथा अन्य लोगो को गलत तरीके का संदेश भेजा जा रहा है। बताया कि पिछले कई दिनों से आईडी चलाई जा रही है, जिसमें उसके पिता का नंबर तक लगाया गया है और उसकी फोटो प्रोफाइल में प्रयोग की गई है। कोतवाल शैलेष सिंह ने आईडी में रिपोर्ट कराते हुए साइबर सेल को शिकायत सौंपते हुए युवती को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.