फतेहपुर, अगस्त 17 -- Fatehpur News: फतेहपुर। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और रील के दौर में भी गांवों में अभी नागपंचमी पर गुड़िया पीटने जैसी परपंराए जिंदा हैं। सोमवार को जिले भर में गुड़िया पर्व को लेकर उत्साह देखने को मिला। ग्रामीण इलाकों में दोपहर बाद कजरी गीतों संग पेड़ों पर पड़े झूलों के बीच गुड़िया का पर्व उत्साह से मनाया गया। सोमवार सुबह से ही शिवालयों और नाग देवता के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। नागपंचमी के साथ वर्षों पुरानी गुड़िया पीटने की परंपरा भी निभाई गई। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: गुड़िया के मेले में बच्चों ने खूब की मस्तीगांवों में श्रद्धालुओं की भीड़ खखरेरु क्षेत्र के हकीमपुर खंतवा, कोट, कुल्ली, रहमतपुर, घरवासीपुर समेत आसपास के गांवों में सुबह से मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। रहमतपुर गांव में नागपंचमी पर ...