फतेहपुर, जुलाई 7 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। जिला अस्पताल में बिजली आपूर्ति बाधित होने से चिकित्सीय सेवाए प्रभावित नहीं होंगी। निर्वाध आपूर्ति के लिए जिला अस्पताल के सोलर पैनल से लैस होगा। 410 किलोवाट क्षमता का रूफटाप सोलर प्लांट इमरजेंसी, ओटी, आईसीयू और एसएनसीयू को निर्बाध आपूर्ति मिलेगी। ओएमसी कम्पनी की देखरेख में मुख्य अस्पताल भवन की छतों पर सोलर पैनल लगाने की कवायद शुरू हो गई है। सोलर प्लांट से उत्पन्न बिजली का सबसे अधिक लाभ इमरजेंसी, आपरेशन थ्रिएटर (ओटी), आईसीयू, एसएनसीयू, लेबर रूम, पैथोलाजी लैब व अन्य विभागों को मिलेगा। इन विभागों में निर्बाध बिजली उपलब्ध रहने से मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। बिजली आपूर्ति सुचारु रहने से आधुनिक उपकरणों का संचालन भी बेहतर ढंग से हो सकेगा और आकस्मिक परिस्थितियों में अस्पत...