फतेहपुर, अगस्त 16 -- Fatehpur News: जहानाबाद। कस्बे के साढ़ रोड स्थित रामबाग खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय तिरंगा कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सैफी इलेवन ने फैजान इलेवन को सात विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम के कप्तान को मुख्य अतिथि चेयरमैन सैय्यद आबिद हसन समेत अन्य अतिथियों ने 11 हजार रुपए की नगद धनराशि और ट्राफी प्रदान की। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित फाइनल मुकाबले में फैजान इलेवन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 78 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैफी इलेवन ने आठ ओवर दो गेंद में तीन विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। शानदार प्रदर्शन करने वाले फैजान को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट में तालिब अब्बास को बेस्ट बैट्समैन और सैफी को बेस्ट बालर चु...