फतेहपुर, जुलाई 12 -- Fatehpur News: अमौली। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में सेवा सप्ताह के तहत रामपुर गांव में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की व्यवस्था विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष विजय गौतम एवं आयुष्मान मित्र बृजेंद्र ने संभाली। सीएचसी प्रभारी डा. पुष्कर कटियार के नेतृत्व में डा. धर्मेंद्र, लैब टेक्नीशियन विकास व अंकित और फार्मासिस्ट योगेंद्र की टीम ने 65 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। पेट दर्द, बुखार, सिरदर्द समेत अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को जांच के बाद निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। शिविर के समापन पर सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। नाबालिग अपहृता सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Chapra News: तरैया में अतिक्रमित सड़क पर चलेगा बुलडोजर फतेहपुर...