फतेहपुर, जुलाई 18 -- Fatehpur News: असोथर। धान का कटोरा कहे जाने वाले असोथर क्षेत्र में सूखे का संकट मड़रा रहा है। मौसम की बेरुखी के साथ नहरें भी दगा दे रही है। पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिलने से राजकीय व निजी नलकूप ठप पड़े है। नतीजन खेत सूखें पड़े हैं, धान की रोपाई पिछड़ रही है। नाराज किसानों ने शनिवार बिजली उपकेन्द्र में प्रदर्शन करते हुए बेवजह बिजली कटौती पर रोक लगाने और नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग की। भाकियू (अरा) के ब्लॉक महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि असोथर पावर हाउस से पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। किसानों के लिए महत्वपूर्ण समय पर बिजली कटौती से खेती प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: खाद संकट और बिजली की बदहाली पर भाकियू का प्रदर्शन पर्याप्त निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिना कारण कटौत...