फतेहपुर, जुलाई 3 -- Fatehpur News: फतेहपुर। मानूसन आने के बाद भी पल-पल मौसम के मिजाज बदलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी सुबह से शाम तक मौसम रंग बदलता रहा। सुबह आसमान में बारिश हुई तो मौसम सुहाना बना रहा। दोपहर में निकली धूप की वजह से गर्मी के तेवर तल्ख नजर आए। ऐसे में गर्मी और उमस की वजह से हर कोई परेशान दिखा। दूसरे पहर करीब साढे तीन बजे फिर बारिश हुई। करीब 15 मिनट के बाद उमस ने फिर से डेरा जमा लिया। अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते चार दिन से मौसम के मिजाज बदलने का सिलसिला बना हुआ है। यह भी पढ़ें- भागलपुर : आसमान में हल्के बादल, लोग उमस से बेहाल कभी आंधी के साथ तेज हवाएं चल रही हैं तो कभी झमाझम तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है तो कभी दिन में तेज धूप खिल रही है। कभी आसमान में घने काले बारिश के बा...