फतेहपुर, जुलाई 31 -- Fatehpur News: जाफरगंज। खजुहा विकास खंडके खूंटाझाल गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा के समापन पर कानपुर से पधारे कथा वाचक बृज मोहन शास्त्री ने सुदामा चरित्र की कथा सुनाकर भक्तों को भावविभोर कर दिया। उन्होंने बताया कि सुदामा और श्रीकृष्ण की मित्रता, त्याग और संतोष आज भी हमें सच्चे जीवन जीने की प्रेरणा देती है। इस मौके पर रमेश प्रजापति, दिनेश प्रजापति, राजाराम, राजपूत गुप्ता, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे। अंत में आरती और प्रसाद वितरण किया गया। बताया गया कि शनिवार को भंडारे का आयोजन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...