फतेहपुर, जुलाई 16 -- Fatehpur News: हथगाम। ऐरायां विकासखंड की ग्राम पंचायत इजूरा खुर्द में सपा विधायक ऊषा मौर्या के प्रयास से पांच सौ मीटर लंबे सीसी मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग दुर्गा का पुरवा से मालादेई चौराहे को जोड़ता है। लंबे समय से मार्ग जर्जर होने के कारण ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, ब्लॉक उपाध्यक्ष ठाकुर उग्रसेन सिंह, नन्हे यादव, मोतीलाल यादव, मुन्नू सिंह, इंद्रसेन यादव आदि ने विधायक का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...