फतेहपुर, अक्टूबर 3 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। शहर में सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है, लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। कई स्थानों पर सीवर लाइन के लिए खोदे गए गड्ढों को भरने में पीली ईंट और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढों को भरने के दौरान महज औपचारिकता पूरी की जा रही है। नतीजतन सड़क की मजबूती नाकाफी होने के साथ ही इसके धंसने की आशंका को लेकर लोगों की चिंता बढ़ रही है। आम आदमी ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। पीली ईंट के इस्तेमाल पर सवाल

स्थानीय आरोप स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीवर लाइन के लिए खोदे गए गड्ढों में पाइप डालने के बाद भराई के दौरान कई जगह पीली ईंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि निर्माण का...