फतेहपुर, जुलाई 14 -- Fatehpur News: फतेहपुर। शहर के चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल का मंगलवार को 28वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। वहीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक लाने वाले मेधावियों को सम्मानित भी किया गया। प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, डायरेक्टर प्राची श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव, हेड मिस्ट्रेस रीना शुक्ला की मौजूदगी में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रतिभ दिखाने वाली प्राची पाल और आनंद शुक्ला को 11-11 हजार रुपये की चेक ओंकार स्कॉलरशिप के माध्यम से पुरस्कार स्वरूप दी गई। मुख्य अतिथि रेखा श्रीवास्तव, अनुराधा श्रीवास्तव, नीलम सिंह, प्रधानाचार्य नितिन तिवारी, नीता मिश्रा समेत अन्य तमाम लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: चौरा हाई स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

हिंदी ...