फतेहपुर, जुलाई 11 -- Fatehpur News: फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से रेप बाद वीडियो बना तीन साल शारीरिक शोषण करने के मामले में मारपीट का केस दर्ज किए जाने के मामले में शनिवार को सीओ बिंदकी ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। पीड़िता ने पूछतांछ में सारी घटना को बयां की। थाने में मारपीट दुष्कर्म की शिकायत करने और पुलिस द्वारा रेप को छिपा कर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करने का आरोप लगाया। मामले में सीओ ने थाना पुलिस को फटकार लगाई। देर शाम विवेचक महिला सिपाहियों संग युवती का बयान दर्ज करने उसके घर पहुंचे। अब पुलिस मारपीट के केस में दुष्कर्म की धाराएं बढ़ा कर आरोपी को जेल भेजने की तैयारी में है। बता दें कि थाना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ एक गांव का ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। वह वीडियो को वायरल करने...