फतेहपुर, जुलाई 30 -- Fatehpur News: फतेहपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहुआ के प्रभारी को हटाते हुए सीएमओ ने नई तैनाती के आदेश दिए हैं। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान नगरवासियों ने पीएचसी प्रभारी के कार्य व्यवहार और व्यवस्थाओं को लेकर शिकायत की थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की गई। सीएमओ डॉ यूबी सिंह के आदेश के अनुसार प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र गौतम को पीएचसी बहुआ के प्रभार से हटाकर चिकित्सा अधिकारी, सीएचसी खागा के पद पर भेज दिया गया है। वहीं सीएचसी खागा में तैनात चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश चंद्र यादव को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, पीएचसी बहुआ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीएमओ ने दोनों चिकित्साधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। नगरवासियों को उम्मीद ...