Fatehpur News: सीएमओ के खिलाफ शिकायतों की जांच पर सवाल, शासन की टीम का इंतजार
फतेहपुर, अगस्त 30 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। सीएमओ के खिलाफ पिछले करीब 15 दिनों से लगातार उठ रहे सवालों के बीच अब शासन स्तर से प्रस्तावित जांच पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। एनएचएम कर्मियों की समस्याओं और महिला डाक्टर के प्रकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग में विवाद बना हुआ है। आरोप है कि शासन से एक सप्ताह के भीतर जांच टीम भेजे जाने की बात कही गई थी लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी टीम जिले में जांच के लिए नहीं पहुंची है।
एनएचएम कर्मियों की समस्याएं एनएचएम कर्मियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए सीएमओ की ओर से जीआरसी की मासिक बैठक नियमित कराने की बात कही गई थी। कर्मचारियों का कहना है कि अगस्त माह समाप्त होने वाला है लेकिन अब तक जीआरसी बैठक के आयोजन का पत्र जारी नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण को लेकर सवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.