फतेहपुर, जुलाई 11 -- Fatehpur News: अमौली। सीएमओ डा. यूबी सिंह ने शनिवार को अमौली क्षेत्र के सीएचसी एवं पीएचसी केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। उनके अचानक पहुंचने से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने सबसे पहले सीएचसी अमौली में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति का मिलान किया और दवा स्टाक रजिस्टर की जांच की। सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. पुष्कर कटियार के साथ पीएचसी चांदपुर, साल्हेपुर उपकेंद्र और एत्मादपुर उपकेंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, साफ-सफाई और रिकार्ड रूम का जायजा लेते हुए दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ नव निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दपसौरा भी पहुंचे। यहां भवन और परिसर का निरीक्षण कर नियमित साफ-सफाई, रखरखाव और स...