फतेहपुर, अगस्त 14 -- Fatehpur News: फतेहपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.यूबी सिंह के खिलाफ चिकित्साधिकारियों ने मोर्चा खोलते हुए आरोप लगाया कि उनके द्वारा प्रशासनिक हस्ताक्षेप और कार्रवाई से डल कर मानसिक रूप से दबाव बनाया जा रहा है। अधिकारों में हस्तक्षेप, बिना नोटिस वेतन रोकने और स्थानांतरण आदेशों में बदलाव को लेकर चिकित्साधिकारी परेशान है। उन्होंने प्रभारियों को अधिकार देने के साथ सम्मानजनक माहौल की मांग की है। चिकित्साधिकारियों का एक दल शुक्रवार को सीएमओ से मुलाकात की। उन्होंने आठ बिंदुओं का ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि चिकित्साधिकारियों के वरिष्ठता की अनदेखी की जा रही है।. वरिष्ठ अधिकारियों की उपलब्धता के बावजूद जिला क्षय रोग अधिकारी का प्रभार लेवल-2 के चिकित्साधिकारी को दिया गया है। कई वरिष्ठ अधिकारियों को कनिष्ठ के अधीन कार्य करना...