फतेहपुर, अगस्त 27 -- Fatehpur News: फतेहपुर। शहर के चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में सावन उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सावन की थीम पर सजे विद्यालय परिसर में करीब 150 महिलाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में हरियाली, भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति और सामाजिक सरोकारों का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसपी अभिमन्यु मांगलिक की पत्नी कृति मांगलिक तथा विशिष्ट अतिथि सीजेएम आशुतोष की पत्नी अनुराधा गौड़ रहीं। विद्यालय की निदेशक प्राची श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। कृति मांगलिक ने कहा कि सावन भारतीय संस्कृति, प्रकृति और नारी शक्ति का प्रतीक है। ऐसे आयोजन महिलाओं को परंपराओं से जोड़ने के साथ आपसी सौहार्द और सामाजिक चेतना को मजबूत करते हैं। महिलाओं ने सावन के लोकगीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मेहंदी, झूला सज्जा और विभिन्न मनो...