फतेहपुर, अगस्त 7 -- Fatehpur News: फतेहपुर। बारिश के साथ ही बिजली के जर्जर बुनियादी ढांचे से हादसों का खतरा भी बढ़ रहा है। बारिश में खासकर लोहे के पोल व तारों में करंट उतरने का अधिक खतरा बना रहता है। हादसों को रोकने के लिए बिजली विभाग ने आमजन को जागरुकता करने के लिए एडवाइजरी जारी की है। एसई अनिल वर्मा ने बताया कि बारिश के समय तार टूटने, पेड़ की डाल टूटने, उससे तारों के टूटने से करंट उतरने के करण जोखिम रहता है। बारिश के मौसम में पानी के संपर्क में आने से लोहे के खंभों, सपोर्ट वायर और ट्रांसफार्मर के आसपास अर्थिंग या करंट उतरने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। जिससे जानमाल का खतरा रहता है, बताया कि करंट उतरने के खतरे को देखते हुए न स्वयं पोल व तारों के आसपास न जाएं और न ही अपने मवेशियों को इनके आसपास बांधे। जिससे किसी भी घटना को रोका जा सके। दर...