Fatehpur News: सांड़ों की लड़ाई से अफरा-तफरी, बर्तन की दुकान में घुसे
फतेहपुर, सितम्बर 7 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। हथगाम थाना क्षेत्र के छिवलहा कस्बे स्थित बाजार में रविवार देर शाम हड़कंप मच गया। दो सांड़ आपस में लड़ते-लड़ते अचानक एक बर्तन की दुकान में घुस गए। इस दौरान दुकान में मौजूद बुजुर्ग दुकानदार और उनका नाती बाल-बाल बच गए। साड़ों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाजार में काफी भीड़-भाड़ थी। इसी बीच दो सांड़ अचानक आमने-सामने आ गए और लड़ते हुए तेजी से इधर-उधर भागने लगे। देखते ही देखते दोनों सांड़ पास स्थित बर्तन की दुकान में जा घुसे, जिससे दुकान में रखा सामान बिखर गया और कई बर्तन टूट गए। दुकानदार ने बताया कि घटना में उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.