फतेहपुर, अगस्त 12 -- Fatehpur News: हथगाम। नगर पंचायत हथगाम के वार्ड नंबर चार में मकान के सहन की जमीन को लेकर राजेंद्र शर्मा और सरयू प्रसाद गुप्ता के बीच चल रहा विवाद बढ़ता जा रहा है। 24 जून को दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलने के बाद तत्कालीन सीओ थरियांव रवि प्रकाश सिंह ने राजस्व टीम के साथ मौके का निरीक्षण कर 15 दिन में आपसी सुलह-समझौता करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद विवाद का समाधान नहीं हो सका। दोनों पक्ष लगातार अधिकारियों के समक्ष अपनी-अपनी फरियाद रख रहे हैं। बुधवार को खागा की नायब तहसीलदार प्रतिमा द्विवेदी, राजस्व निरीक्षक विवेक तिवारी, लेखपाल मनोज कुमार और हथगाम थाने के एसआई आलोक तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने विवादित भूमि का निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार ने दोनों पक्षों से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा।

ह...