Fatehpur News: ससुराल में रह रहे युवक ने फांसी लगा दी जान
फतेहपुर, सितम्बर 9 -- Fatehpur News: जहानाबाद। थाना क्षेत्र के रोशनपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। युवक का शव गांव किनारे एक नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। युवक दो माह से अपनी ससुराल रोशनपुर में रह रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। थाना क्षेत्र के अधौतपुर निवासी 28 वर्षीय रामसनेही निषाद का विवाह करीब पांच वर्ष पूर्व रोशनपुर निवासी रामकुमार की पुत्री वंदना से हुआ था। वह करीब दो माह से ससुराल में रहकर मजदूरी करता था। बुधवार सुबह उसका शव गांव किनारे नीम के पेड़ में फांसी के फंदे पर लटका मिला। थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। प्रथम दृष्टया घरेलू कलह में फांसी लगा आत्महत्या की बात सामने आई है。 यह भी पढ़ें- Varanasi N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.