फतेहपुर, सितम्बर 23 -- Fatehpur News: बिंदकी। बकेवर थाना क्षेत्र के टरुआपुर गांव निवासी भूरा की 27 वर्षीय पत्नी आरती घर में काम कर रही थी। तभी घर में रखी बोरी को जैसे ही हटाया तो जहरीला सर्प निकल आया और महिल को डस लिया। महिला का शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और फौरन महिल को लेकर झाड़फूंक के लिए गए। जहाँ महिल की हालत नहीं सुधरी तो परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने इलाज शुरू किया तो परिजनों ने एनएस यानी ग्लूकोज की बोतल चढ़ाने और इलाज कराने का ही विरोध के दिया। जिसके बाद इमरजेंसी में स्टाफ और परिजनों के बीच गहमागहमी हो गई। चिकित्सक ने महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। ऐसे ही बिंदकी क्षेत्र के के आई गांव निवासी आसिफ का 14 वर्षीय पुत्र अरशलान को सर्प ने डस लिया। जिसको परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया ...