फतेहपुर, जुलाई 16 -- Fatehpur News: हथगाम। नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह व 13 में ट्रांसफार्मर के ओवरलोड होने के चलते बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो पा रही। जिससे आजिज उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पहुंचकर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। उपभोक्ताओं का कहना था कि टांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करके राहत दिलवाई जाए। दोनों वार्डों के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति केलिए 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। जो 15 दिन में तीन बार जल चुका है। लोड बढ़ने के कारण लगातार जल रहे ट्रांसफार्मर के चलते नगरवासियों को राहत नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ता अगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि करीब बीस दिन से दोनो वार्डों के उपभोक्ताओं को किसी न किसी समस्या के कारण पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। एक के बाद एक कर ओवरलोड के कारण तीन बार ट्रांसफार्मर जलने के बाद फिर से...