फतेहपुर, अगस्त 1 -- Fatehpur News: खागा। मैडम प्रधानमंत्री शहरी आवास का आवेदन करने के बाद भी उसे योजना का लाभ नहीं मिलाष कच्चे घर में छप्पर डालकर गुजर-बसर कर रहीं हूं। वार्ड सभासद ने 50 हजार रुपये की मांग की, रुपये देने से इनकार पर उसका नाम सूची से कटवा दिया गया। क्षेत्रीय लेखपाल की मिलीभगत से उन्हें योजना के लाभ से वंचित किया जा रहा है। समाधान दिवस में नगर पंचायत के ज्योतिबाफुले नगर की सविता देवी पत्नी रविशंकर ने डीएम से गुहार लगाते हुए आवास दिलाने की मांग की। समाधान दिवस में धाता ब्लॉक के डेंडासई निवासी सुनीता देवी पत्नी अश्वनी ने सूची से नाम काटे जाने का आरोप लगाया। उसने कहा कि प्रधानमंत्री आवास की पात्रता सूची में नाम सम्मिलित होने के बावजूद बाद में उनका नाम हटा दिया गया। आरोप लगाया कि पूर्व की तरह पक्के मकान वालों व अपात्रों को योजना...