Fatehpur News: सड़क हादसों में मासूम समेत दो की मौत, तीन घायल
फतेहपुर, सितम्बर 8 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। अलग-अलग सड़क हादसों में मंगलवार को चार वर्षीय मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के बहेरा मोड़ के पास पिता के साथ सड़क पार कर रहे मासूम को तेज रफ्तार भैंस लदी लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में अकली का पुरवा निवासी चार वर्षीय सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने चालक और लोडर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं खागा कोतवाली क्षेत्र के स्कूरी मोड़ के पास हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार राहुल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर कल्यानपुर क्षेत्र के कानपुर-बांदा सागर मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.