फतेहपुर, अक्टूबर 9 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता टीम। जिले में शुक्रवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। लखनऊ बाईपास पर कंटेनर की टक्कर से भूसे से लदा ट्रैक्टर पलट गया। जिससे युवक की मौत हो गई, वहीं किशनपुर क्षेत्र में बाइक की टक्कर से परचून दुकानदार की जान चली गई। बहुआ में भी सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तीनों घटनाओं से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसों के बाद दो मामलों में वाहन चालक फरार हो गए।

लखनऊ बाईपास पर कंटेनर की टक्कर कंटेनर की टक्कर से मजदूर की मौत, दो घायल फतेहपुर। शहर के लखनऊ बाईपास पर शुक्रवार को प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रहे कंटेनर ने आगे चल रहे भूसे से लदे ट्रैक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर हाईवे ...