Fatehpur News: सड़क हादसे में युवक की मौत पर केस दर्ज
फतेहपुर, अक्टूबर 4 -- Fatehpur News: बहुआ। गोपाली खेड़ा मजरे कोण्डार निवासी इंद्रपाल निषाद ने बताया कि उनका 23 वर्षीय बेटा राजपाल तीन अक्टूबर की शाम करीब तीन बजे बाइक से बहुआ बाजार जाने के लिए घर से निकला था। वह गौरी पुलिया के पास पहुंचा, तभी बहुआ की ओर से आ रहे लोडर ने विपरीत दिशा में जाकर उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राजपाल की मौके पर ही मौत हो गई। लोडर कानपुर नगर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के डोयनपुर निवासी संदीप बाजपेई चला रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: अनियंत्रित वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.