फतेहपुर, अक्टूबर 27 -- Fatehpur News: थरियांव। थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल वृद्ध की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के बेटे गंगाराम निवासी मलाव ने बताया कि उनके पिता उल्फत सिंह 11 अक्तूबर को निर्भय सिंह के साथ पारिवारिक रिश्तेदारी में जा रहे थे। वह बाइक पर पीछे बैठे थे। बाइक निर्भय चला रहा था। शाम करीब छह बजे हसवा पुल से पहले मोड़ के पास पीछे से आए एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। वाहन चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था और बिना हार्न दिए हाईवे पर आया। पिता सिर के बल गिरकर गंभीर घायल हो गए थे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: हादसे में घायल ग्रामीण की मौत, रिपोर्ट दर्ज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...