फतेहपुर, सितम्बर 1 -- Fatehpur News: हंसवा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे से जुड़े एकारी मोड़ के पास सड़क किनारे हजारों मरी हुई मुर्गियों के पड़े होने से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बिलंदा पश्चिमी बाइपास के पास स्थित एक मुर्गी फार्म हाउस में बीमारी से हजारों मुर्गियों की मौत हो गई। फार्म संचालक ने मृत मुर्गियों के उचित निस्तारण के बजाय रात के अंधेरे में पिकअप से लाकर बिलंदा-अतरहा मार्ग पर एकारी मोड़ के पास सड़क किनारे फेंक दिया। सुबह बड़ी संख्या में मरी मुर्गियां पड़ी देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सड़क किनारे सड़ रही मुर्गियों से उठ रही तेज दुर्गंध के कारण राहगीरों और आसपास के लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। चौकी प्रभारी अंबरीश मिश्रा ने बताया कि फार्म संचालक को बुलाया गया है। मृत मुर्गियों का उचित निस्तारण कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्...