फतेहपुर, जुलाई 30 -- Fatehpur News: फतेहपुर। सदर कोतवाली के बकंधा रोड पर गुरुवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक फरवरी महीने में चोरी के मुकदमे में जेल गया था और कुछ दिनों पहले ही जमानत पर छूटा था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सड़क हादसा और हत्या के बिंदु पर जांच में जुट गई है। जेल चौकी क्षेत्र अंतर्गत बकंधा रोड पर ईंट भट्टे के पास सड़क पर शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सिर का पीछे का हिस्सा फटा हुआ था और खून फैला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। शव शहर के राधानगर निवासी लक्ष्मी उर्फ रामप्रकाश का था। पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी पर चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। फरवरी महीने में कोतवाली पुलिस ने ही एक चोरी के मामले में लक्ष्मी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपी कुछ दिनों पहले ही जमानत प...