फतेहपुर, सितम्बर 4 -- Fatehpur News: हथगाम। थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह फातिमा स्कूल के पास तेज रफ्तार लोडर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक लोडर में फंसकर करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बहलोलपुर सराय गांव निवासी 19 वर्षीय मोहम्मद आबिद अली पुत्र लियाकत अली शुक्रवार सुबह अपने गांव के साथी 17 वर्षीय मोहम्मद फहद पुत्र वाहिद अली के साथ बाइक से हथगाम की ओर आ रहा था। दोनों फातिमा स्कूल के पास पहुंचे ही थे कि हथगाम से शाहपुर चौराहे की ओर जा रहे लोडर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक लोडर में फंस गई और करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे के बाद लोडर चालक वाहन...